जानें 73 करोड़ में माल्या का किंगफिशर विला खरीदने वाले सचिन का सनी लियोन से कनेकशन

कारोबारी, फिल्म निर्माता व एक्टर सचिन जोशी की इन दिनों सुर्खियों में हैं और इसकी वजह है विजय माल्या के किंगफिशर विला को लेकर, जिसे उन्होंने खरीद लिया था.

गौरतलब है कि इस बंगले की नीलामी की प्रक्रिया लंबे समय से चल रही थी, लेकिन विला की कीमत इतनी ज्यादा थी कि कोई इसे खरीदने के लिए आगे नहीं आ रहा था. खबर खबरें आ रही हैं कि इस बंगले को बिजनेसमैन व एक्टर सचिन जोशी ने खरीद लिया है.

बताया जा रहा है कि सचिन ने माल्या की इस प्रॉपर्टी को करीब 73 करोड़ में खरीदा है. चूंकि, नीलामी की प्रक्रिया से विला नहीं बिक रहा था, इसलिए आखिर उन्होंने इस तरह का कदम उठाया. इसके बाद जैसे ही बैंक को पता चला कि सचिन जोशी की इस प्रॉपर्टी पर दिलचस्पी है, वैसे ही बैंक ने बिना देरी किए सचिन को बेचना तय कर लिया. एसबीआई की चेयरमैन अरूंधति भट्टाचार्य ने बंगला बिकने की पुष्टि की है.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, नीलामी प्रक्रिया में इसकी कीमत 85 करोड़ की होने पर इसमें खरीदारों ने कोई रुचि नहीं दिखाई. इसके चलते बैंक ने इस बंगले की कीमत को घटाया भी था, लेकिन इसके बावजूद किसी ने इसे खरीदने साहस नहीं दिखाया. आखिरकार मार्च 2017 में इसकी आरक्षित कीमत 73 करोड़ बताई गई, जिसे अब एक्टर सचिन जोशी ने खरीद लिया है.

गौरतलब है कि सचिन जोशी जोधपुर के रहने वाले हैं. वो बॉलीवुड में एक्टर होने के साथ-साथ उनकी वेबसाइट पर उन्हें जेएमजे ग्रुप ऑफ कंपनीज का वाइस चेयरमैन बताया गया है. साथ ही इस वेबसाइट में उनका बिजनस इंटरेस्ट फिटनेस सेंटर और हेल्थ स्पेस शामिल है. साथ ही जोशी का विकिंग मीडिया एंड एंटरटेनमेंट के मालिक हैं, उनकी कम्पनी ने अजान, मुंबई मिरर और जैकपॉट जैसी हिंदी फिल्में बनाई हैं. फिल्म जैकपॉट में उनके अपोजिट सनी लियोनी थीं.

No comments

Powered by Blogger.